June 2nd, 2022

UP Board Calendar for 2022-2023

UP Board exam 2022-23: यूपी बोर्ड ने 2022-23 के लिए नए एग्‍जाम कैलेंडर की घोषणा की, साल में इतनी बार होंगी परीक्षाएं

UP Board Academic Calendar 2022: यूपी बोर्ड ने नया एकेडमिक कैलेंडर (UP Board academic calendar) जारी कर द‍िया है. नये कैलेंडर के अनुसार अब यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षा (UP Board Class 10, 12 practicals) 16 से 28 फरवरी के बीच होगी और बोर्ड परीक्षा मार्च ( UP board exams 2023) मार्च 2023 में.

 

UP Board Class 9 to 12 academic calendar 2022-23 : विवरण

नया एग्‍जाम फॉर्मेट दरअसल नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) के तहत तैयार किया गया है. राज्‍य सरकार ने तीन महीने पर आधारित MCQ परीक्षा आयोजित करने की योजना बनाई है, जो जुलाई 2022 और नवंबर 2022 और फरवरी 2023 में आयोजित होगी. वहीं डिस्‍क्र‍िप्‍ट‍िव एग्‍जाम अगस्‍त के आखिरी सप्‍ताह और नवंबर में होगा.

यूपी बोर्ड के नए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, हाफ ईयरली प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षा सितंबर के अंतिम सप्ताह में और हाफ ईयरली लिखित परीक्षा अक्टूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी.

यूपी सरकार ने आगे कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र का सिलेबस सभी कक्षाओं के लिए 20 जनवरी 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा. यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में होने वाली हैं. जबकि, कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी.

सरकार द्वारा जारी नए सर्कुलर के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षा 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी और यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की फाइनल परीक्षाएं, मार्च 2023 में आयोजित की जाएंगी.

< Back